फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 22 मैरेज हाल चिंहित

विज्ञापन
पार्किंग नहीं
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक बिना पार्किंग, बिना रजिस्ट्रेशन और बिना किसी फायर एनओसी के सैकड़ों की संख्या में मैरेज हाल, होटल संचालित हो रहे हैं। इनकी वजह से हर रोज जाम लग रहा है और लोग जाम में फंसकर घंटों परेशान हो रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के मैरेज हाल, होटल, मोटल का सर्वे कराया है। जिसमें 22 मैरेज हाल, होटल ऐसे पाए गए हैं जो मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मैरेज हालों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
शहर से लेकर गांव तक जिसे जहां देखिए वहीं मैरेज हाल खोल रखा है। शादी विवाह के मौके पर वाहन सड़क पर ही खड़े हो जा रहे हैं और लोगों को घंटों जाम में फंसकर जूझना पड़ रहा है। शहर में प्रमुख सड़कों के किनारे 50 से अधिक मैरिज हाल, होटल हैं। इनका न तो कोई रजिस्ट्रेशन है और न ही पार्किंग की व्यवस्था है। और तो और मास्टर प्लान से इनका नक्शा भी पास नहीं है। फायर की एनओसी भी अधिकतर के पास नहीं है। बावजूद इसके लाखों की कमाई इनके द्वारा की जा रही है। कभी भी कोई हादसा इनके यहां हो सकती है। इन हादसों से निपटने का कोई इंतजाम नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ने ऐसे 100 मैरेज हाल, होटल, धर्मशाला, मोटल की जांच कराई है। जिसमें 22 से अधिक ऐसे मैरेज हाल, होटल पाए गए हैं जो अवैध ढंग से संचालित हो रहे हैं। ऐसे ही मैरेज हाल जाम के कारण भी बने हैं। उदाहरण के तौर पर मछलीशहर पड़ाव से नईगंज रोड पर, वाजिदपुर से जेसीज तक, पॉलिटेक्निक से ओलंदगंज तक, कोतवाली से कुत्तूपुर तक, चहारसू से किला तक, किला से सिपाह के बीच, ओलंदगंज से बदलापुर पड़ाव आदि स्थानों पर शहर में मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, केराकत, बदलापुर, मड़ियाहूं ग्रामीणांचल में मैरेज हाल और होटल लोगों ने खोला तो है लेकिन मानक कम लोग ही पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ना दिया मैरेज हाल
जौनपुर। शहर के कई नामी कालेज के संचालकों ने कालेज को भी मैरेज हाल बना दिया है। यहां बकायदे बुकिंग हो रही है। कालेज कैंपस का दुरूपयोग हो रहा है। जबकि नियम है कि कालेज परिसर को कामर्शियल के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा लेकिन कुछ लोगों ने इसे अपनी आमदनी का जरिया बना लिया है। इसकी वजह से जाम लगना आम बात हो गया है। प्रशासन भी सब कुछ जानकर चुप्पी साधे बैठा है।
विज्ञापन


अभियान चलाकर मैरेज हाल, होटल चिंहित किए गए हैं। अभी तक 22 ऐसे मैरेज हाल, होटल मिले हैं जो बिना किसी रजिस्ट्रेशन और एनओसी के चल रहे हैं। इन्हें नोटिस जारी की जाएगी और जवाब आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।-योगानंद पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें