फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिथिलता व लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर (जौनपुर)। बदलापुर कस्बा निवासिनी संदिग्ध परिस्थितियों में जली सामूहिक दुराचार की पीड़िता के प्रकरण में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने उपनिरीक्षक जय सिंह को निलंबित कर दिया है। दुराचार की शिकार किशोरी की मां उर्मिला की तहरीर पर दस माह पूर्व मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपित खुलेआम थाना के इर्द गिर्द घूम रहे थे। किंतु इलाकाई पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही थी। यही नहीं प्रकरण में लीपापोती करने के लिए किशोरी का तीन माह का गर्भपात भी करा दिया गया था। फिर भी पुलिस मौन रही। पीड़िता की मां न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक हार कर बैठ गयी थी। 26 अप्रैल की रात संदिग्ध हालत में किशोरी जली मिली तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई। गंभीर रूप से जली किशोरी को डाक्टरों ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें