फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात आई आंधी तूफान से 200 गांवों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। रविवार की आधी रात आई आंधी तूफान में जिले के कई स्थानों पर पेड़, होर्डिंग गिरने और तारों के टूटने से तकरीबन 200 गांवों में अंधेरा छा गया। अवर अभियंता रामा सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम तक कई स्थानों पर तार बदलकर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई। आंधी पानी की वजह से वैवाहिक कार्यक्रमों में खलल पड़ गई। मड़ाई के लिए रखे किसानों के गेहूं के बोझ भीग गए। एक माह में तीसरी बार मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन

आंधी की वजह से कलेक्ट्रेट तिराहे पर होर्डिंग बिजली के तारों पर गिर गया। बरदह उपकेंद्र और कबीरूद्दीनपुर उपकेंद्र से जुड़े कई स्थानों पर तार टूटने से 50 गावों में आपूर्ति बाधित हो गई। जलालपुर से बराई के बीच पेड़ की डाल गिरने से टूटे तार ने 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित की। डोभी के 33 केवीए उपकेंद्र के अकौलिया के पास पेड़ तार पर गिर गया जिससे 70 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। सिंगरामऊ क्षेत्र में रविवार की रात आए आंधी और बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कही टिन शेड उड़े तो कहीं छप्पर और पेड़ गिर गए। खानपुर गांव में मेन लाइन के तार पर शीशम का पेड़ गिरने से तीन खंभे और तार टूटकर नीचे गिर गए जिससे दर्जनों गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। मुफ्तीगंज क्षेत्र में रविवार की रात आई तेज आंधी और पानी के साथ मुर्तजाबाद में बिजली के दो खंभे, दो सिरस का पेड़ और शिवनगर में चार लोगों का करकट गिरकर टूट गया। सिंगरा मऊ रोड पर सोमवार को ट्रक बैक करने के दौरान विद्युत पोल ट्रक की चपेट में आने से टूट गया। मछलीशहर में आई आधी के चलते तंबू उखड़ जाने से वैवाहिक कार्यक्रम में खलल पड़ने से आयोजक परेशान हो गए। अवर अभियंता रामा सिंह ने बताया कि बाधित आपूर्ति वाले करीब डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति सोमवार शाम तक बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें