फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा से ही संभव है सुखों की प्राप्ति

विज्ञापन
गफ्फार खां
विज्ञापन
जौनपुर। संत निरंकारी मंडल के केंद्रीय प्रचारक संत गफ्फार खान ने कहा कि कोई भी ऐसा इंसान नहीं है जो सुख नहीं प्राप्त करना चाहता। लोग भौतिक वस्तुओं में सुख की अनुभूति करते हैं जो कि क्षणिक है। वास्तविक सुख तो सद्गुरु के चरणों और ईश्वर की शरण में है। वह मड़ियाहूॅ पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन व निरंकारी सत्संग समारोह बुद्धिपुर में बोल रहे थे। उन्होंने ग्राम औरैला में राधेश्याम कन्नौजिया की ओर से आयोजित सत्संग समारोह में भी प्रवचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसार में तत्ववेत्ता या ब्रम्हवेत्ता महात्मा की तलाश कठिन है। परमात्मा का मिलना आसान है। किसी ब्रह्म ज्ञानी महात्मा का संग मिल जाए तो ब्रह्म की प्राप्ति और भ्रम की समाप्ति हो जाती है। इतिहास, वेद शास्त्र, कुरान खोलकर देखो उसमें साधु के संग से ही परमानंद की प्राप्ति हुई है। जिन्हें इसकी प्राप्ति हुई है, वे महान हैं। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि सभी धर्मों का त्याग करके मेरी शरण में आ जाओ मैं तुम्हें ऐसा परमतत्व दूंगा जिसके जानने के बाद कुछ शेष नहीं रह जाता है। आज के समय में माता सविंदर हरदेव महाराज ब्रह्म ज्ञान के जरिए इंसान को इंसान बनाकर परमानंद की अनुभूति करा रही हैं। मुख्य वक्ता निशा खान, सतवीर दिवाना, श्यामलाल साहू, राजेश प्रजापति, उदयनारायण जायसवाल, बनारसी दास, मुरली, डा. श्रीनाथ, वशिष्ठ नारायण पांडेय, राजबहादुर, बहन शशिकला आदि उपस्थित रहे। संचालन समरजीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें