जौनपुर । सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर रविवार को श्रद्घांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जेसीज चौराहा व सिपाह तिराहा पर कैंडिल जलाकर दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक, प्रदीप श्रीवास्तव, वशिष्ठ राम, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, राम अचल मौर्य, अरविंद, अनूप, राजन, भीम आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में चहारसू चौराहे पर जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष आलोक सेठ द्वारा संस्था के सदस्यों के साथ 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत दुर्घटना में मृत हुए व्यक्तियों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।