थानागद्दी (जौनपुर)। चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार निवासी वकील अहमद के घर रविवार की सुबह चाय बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई। चाय बनाने वाले को इसका पता नहीं चल पाया और घर के तमाम सदस्यों ने चाय पी ली।
आखिरी सदस्य को जब चाय दी गई तो उसमें नीचे छिपकली मिली। तबतक छह लोग चाय पी चुके थे। थोड़ी ही देर में चाय पीने वाले सभी सदस्यों को चक्कर आने लगा और उल्टियां होने लगीं। उनको वाराणसी के अस्पताल में कराया गया। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। खौलती चाय में छिपकली गिरने से वह तलहटी में बैठ गयी। चाय बनाने के बाद एक एक कर सभी सदस्यों को चाय दी गई। अंत में शेराज को चाय दी जाने लगी तो जिस बर्तन में चाय बनी थी उसें नीचे छिपकली देखी। छिपकली दिखते ही परिरा में हड़कंप मच गया। घंटे भर बाद नूरजहां (65), गजाला (28), आफऱीन (20), आफ़ताब (17), जिया (7) और अजान (4) की तबियत बिगडने लगी। परिवार के सभी सदस्यों को धरसौना वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।