फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजी मियां के मेले में हजारों जायरीनों ने टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गुरखेत मैदान में गुरूवार को गाजी मियां के मेले में जायरीनों की भीड़ रही। जायरीनों ने गाजी मियां के निशान में धागा बांधकर मन्नत मांगी। शहीद बाबा की मजार पर टेका मत्था। सैकड़ों अक़ीदतमंदों ने गाजी मियां की बारात निकाली। अक़ीदतमंदों ने लहबर निशान के साथ क्षेत्र के मनेच्छा स्थित रौजा से खेतासराय के गुरखेत के मैदान तक बारात निकाली।
विज्ञापन

गुरूवार की सुबह से हजारों जायरीन नगर के उत्तरी छोर पर स्थित गुरखेत के मैदान में जुटना शुरू हो गए थे। गाजी मियां के मेले में पूर्वांचल के हजारों हिंदू मुसलमानों ने बिना किसी भेदभाव के भाग लिया। मान्यता है कि गाजी मियां के मेले में मन्नत मांगने से उनके शारीरिक व मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं। मेले में ट्रैफिक की लचर व्यवस्था रही। खेतासराय शाहगंज मार्ग पर मेले की भीड़ के चलते वाहनों को खुटहन रोड पर डाइवर्ट किया गया। मेले में वाहनों की वजह से दिन भर चौराहे पर जाम की स्थिति रही। मेला क्षेत्र में महिलाओं की चैन छिनने और जेब काटने की आधा दर्जन घटना हुई। पुलिस ने 6 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में भी लिया है।
इनसेट--
प्याऊ को लेकर झड़प
खेतासराय। गाजी मियां के मेले में जुटे हजारों जायरीन को पानी पिलाने के लिए मुख्य मार्ग पर एक दर्जन सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। आदर्श कन्या इंटर कालेज के सामने टेंट लगाकर नगर पंचायत प्याऊ द्वारा प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। टेंट में नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद और कई सभासद बैठे थे। उसी समय थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह आए और रोड पर भीड़ और यातायात की बात कहकर प्याऊ बंद करने को कहा। प्याऊ पर मौजूद लोगों द्वारा हर वर्ष पानी पिलाने की परम्परा की बात कही। इसी बात को लेकर थानाध्यक्ष से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें