फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा नहीं मिलने पर उपभोक्तओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा नेवढ़िया पर जमाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पैसा दिए जाने और एटीएम में भी पैसा डालने की मांग की।
विज्ञापन

सुभाष दुबे,कंचन देवी,शामशीला,नीलम देवी,आदि लोगो ने बताया कि हम लोग थोड़ा थोड़ा पैसा बचाकर अपने बचत खाते में रख रहे है। जिससे जरुरत पड़ने पर उसे निकाल कर अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सके। इस समय शादी विवाह का दौर शुरु है। ऐसे में हम लोगों को बैंक द्वारा पैसा निकालने नहीं दिया जा रहा है। वहीं एटीएम में भी पैसा नहीं डाला जा रहा है। हालत यह है कि इस भीषण गर्मी में पैसा निकालने के लिए हम लोगों को कई बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। बावजूद इसे पैसा नहीं मिल पा रहा है। इस संदर्भ में शाखा प्रबंधक मनीष नौटियाल ने बताया कि हफ्ते में तीन दिन कैश की गाड़ी आती है।उसमें भी आवश्यकता अनुसार कैश नहीं मिलता। जिस कारण पैसा समाप्त हो जाने पर खाता धारकों को पैसा नहीं मिल पाता।जल्द ही उपभोक्ताओं को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें