मछलीशहर। वाराणसी से लखनऊ जाते समय अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था ) वाराणसी ने मंगलवार को मछलीशहर कोतवाली में रुककर कानून व्यवस्था के बारे में एसपी से जानकारी ली। साथ ही अपराध नियंत्रण करने के लिए दिशा निर्देश दिए ।गाजीपुर और वाराणसी से कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद मंगलवार की शाम एङीजी ला एंड ऑर्डर आनंद कुमार मछलीशहर कोतवाली में थोड़ी देर रुके। उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था के बारे में पुलिस अधीक्षक केके चौधरी से बातचीत करने के बाद अपराधियों की धर पकड़ के लिए प्रभावी कदम उठाने और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए स्व विवेक का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।