फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र रुस्तमपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय शिक्षा कल्याण समिति की तरफ़ से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण पर बल दिया। कहा कि यदि पृथ्वी को बचाना है तो वृक्षों के प्रति दया भाव रखना पड़ेगा। आज वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है जबकि पौधरोपण के प्रति समाज में उदासीनता का भाव दिखलाई पड़ रहा है। प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण तथा जल संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पृथ्वी के बढ़ते तापमान को संतुलित करने के लिए हम सभी को पर्यावरण के प्रति मैत्री भाव रखना पड़ेगा। इस अवसर पर डा. अनिल तिवारी, उमाशंकर तिवारी, अशोक मिश्र, देवतादीन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें