फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल मार्च निकालकर दोषियों सजा दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं ने देर शाम को उन्नाव एवं कठुआ कांड के विरोध में कैंडिल मार्च निकालकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग उठाई। कैंडिल मार्च जंघई चौराहे से निकाल कर पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद चुंगी चौराहे पर पहुंच कर समाप्त हुई। कैंडिल मार्च में शामिल लोग जागो नेता जागो, अपने बेटियों को दिलाओ न्याय, का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। सपा नेता पप्पू ने कहा कि एक तरफ वर्तमान सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चला कर बेटियों को स्वावलंवी बनाने का प्रयास कर रही हैं तो दूसरी तरफ बेटियों की अस्मिता लूटी जा रही है जो देश को शर्मसार कर दिया है। इस दौरान इरशाद अहमद, इश्तियाक अहमद, नियामत कुरेशी, रिजवान अहमद, सर्फराज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें