फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई जौनपुर ने निकाला साइ किल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई इंडिया के तत्वावधान में जेसीआई जौनपुर ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकाला। रैली टीडी कालेज से निकलकर जेसीज चौराहे पर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। इसके माध्यम से लोगों को साइकिल से चलने के लिए प्रेरित किया। जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष अजय सेठ विक्की ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा पीस इज पॉसिबल का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। जिससे लोगों में साइकिल चलाने के प्रति रुझान पैदा हो सके। अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि प्रदूषण एक मुद्दा बन चुका है। ऐसे समय में बढ़ते प्रदूषण एवं ईंधन को बचाने के लिए विश्व शांति के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। संस्थाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि इस रैली के माध्यम से हम लोगों को साइकिल को अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करें। वर्तमान उप मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ ने सभी से कम से कम प्रदूषण करने एवं अधिक से अधिक साइकिल चलाने की सलाह दी। संचालन सचिव धर्मेंद्र सेठ ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह, संजीव जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, संतोष अग्रहरि मेडिकल, दिलीप जायसवाल, नीरज जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, दीपक बाधवा, संदीप पांडेय, शिवेंद्र सेठ, हाफिज शाह, विशाल सेठ, आशुतोष जायसवाल, राहुल गुप्ता आदि लोगों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम निदेशक रमेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। उधर, जेसीआई इंडिया के आह्वान पर जेसीआई जौनपुर क्लासिक की जेसी एवं जेसीरेट शाखा द्वारा गुरुवार की सुबह एक साइकिल रैली शाही किला जौनपुर से गेट से निकल कर नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए सुतहट्टी चौराहा पर जाकर समाप्त हुआ। रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन और विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने शांति के प्रतीक दो कबूतर आसमान में उड़ाकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माया टंडन ने कहा कि आज पूरे विश्व में अशांति का माहौल है। संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व में हर तरफ अशांति, प्रदूषण, पर्यावरण असंतुलन दिखाई दे रहा है। संस्था का प्रयास है कि लोग इसके प्रति जागरूक हों। चेयरपर्सन रेनू बैंकर ने कहा कि साइकिल चलाकर हम प्रदूषण पर काफी हद तक रोक लगा सकते हैं। इस मौके पर सिंडिकेट के ब्रांच मैनेजर रघुवंशी, सैयद सम्स अब्बास राजू, सोमेश्वर केसरवानी, पंडित ऋषिकेश द्विवेदी, अरविंद बैंकर, विकास अग्रहरि, अजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अभिताष गुप्ता, राजकुमार कश्यप, श्रवण श्रीवास्तव, संजीव साहू, राजेंद्र स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें