फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ से पट गया सराफा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार भीड़ से पट गया। लोगों ने बचत का तरीका अपनाकर सोने की खूब खरीददारी की। उधर कारोबारियों ने भी अच्छे-अच्छे डिजाइन के गहनों का डिस्प्ले कर ग्राहकों को लुभाने की खूब कोशिश किया। शहर में सर्वाधिक भीड़ बुधवार को गहने सोने, चांदी के दुकानों पर ही रही।
विज्ञापन

पूर्वांचल में जौनपुर सराफा कारोबार का मुख्य बाजार है। यहां से कई जिलों में गहनों की डिजाइनें भेजी जाती है। अक्षय तृतीया पर सभी सराफा कारोबारियों ने अपने-अपने हिसाब से खूब तैयारियां की थी। सोना, चांदी, हीरा के अलावा माणिक और कई रत्न खूब बिके। लोगों ने बचत के लिए भी गहने खरीदकर रखने का रास्ता अख्तियार कर लिया। शेयर और जमीन खरीदने वाले लोग भी गहनों की खरीदकर बचत करने का रास्ता अख्तियार कर लिया है। कारोबारियों के अनुसार तीन दिन पहले दाम बढ़ने के बावजूद भी अक्षय तृतीया पर जिले भर में 20 करोड़ की खरीददारी होने की उम्मीद है। सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। जहां गहना कोठी ने स्कार्पियो कूपन सिस्टम पर रखा। वहीं कीर्ति कुंज ने जितनी शुद्घता उतना दाम के नाम पर लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की। अन्य दुकानदारों ने भी कोई छूट पर तो कोई मेकिंग चार्ज माफकर तो किसी ने एक्सचेंज में कटौती कर ग्राहकों को लुभाया। गहना कोठी के विनीत सेठ ने बताया कि सुबह 9 बजे से लोगों की भीड़ आने लगी। जो देर शाम तक चलती रही। उन्होंने बताया कि ऐसा लगा कि लोगों का विश्वास सोने के प्रति बढ़ रहा है और लोग इस तरफ निवेश करना चाहते हैं। कीर्ति कुंज के नन्हेलाल वर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक रूझान ग्राहकों का रहा हमने गारंटी कार्ड दिया और जेवर पर नाम और शुद्घता भी अंकित किया। उधर विवेक सेठ मोनू का कहना है कि अक्षय तृतीया पर हर तरह के डिजाइन के आधुनिक गहने चूड़ी, कंगन, अंगूठी, मांगटीका, नाक की कील, झुमकी, बाली, भगवान की मूर्तियां, नोट आदि की बिक्री हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें