जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के 91वें जन्म दिवस पर तिलकधारी महिला महाविद्यालय के सभागार में समारोह एवं विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कृषि वैज्ञानिक व पूर्व कुलपति डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर देश के इकलौते नेता थे जिन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वह हमेशा समाजवाद के पक्षधर थे। आचार्य नरेंद्र देव, जय प्रकाश नारायण और डॉक्टर लोहिया के सानिध्य में रहकर समाजवाद का झंडा बुलंद किया। विशिष्ट अतिथि प्रबधंक अशोक कुमार सिंह, डॉ. पीसी विश्वकर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता केएन सिंह, पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह रहे। इस मौके पर डीआर सिंह, वीरेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, वरिष्ठ समाजवादी चिंतक वशिष्ठ नारायण सिंह, अशोक श्रीवास्तव, डॉ. राजीव प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, शशि मोहन सिंह क्षेम, जेपी सिंह, किरण प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, विजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रधान, शिव पूजन सिंह, महेंद्र राय, रत्नाकर सिंह, अवनीश सिंह, राजवीर सिंह, रत्नेश सिंह, भानु प्रताप आदि उपस्थित रहे। संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया।
समाजवार्दी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके विचार से सीख लेकर समाज और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह एड़वोकेट, गजराज यादव, डा. शकील अहमद, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, सुभाष चंद्र यादव, मनोज गोस्वामी, जय प्रकाश यादव, बबलू हसीन सभासद, पूनम मौर्या, रियाज आलम, सुशील श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष हिसामुद्दीन ने किया। संचालन महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।