फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर शराबे के बीच पास हुआ 16 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर क्षेत्रपंचायत की बैठक मंगलवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया की अध्यक्षता में हुई।जिसमें भारी गहमागहमी के बीच 16 करोड़ रुपये का विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पास हुआ। जिसमें दो करोड़ का प्रस्ताव राज्य वित्त क्षेत्रपंचायत अंश और 14 करोड़ की योजना का प्रस्ताव मनरेगा के अन्तर्गत ग्रामपंचायत की तरफ से प्रस्तावित किया गया । वहीं ग्रामपंचायत के विकास का प्रस्ताव क्षेत्रपंचायत में शामिल करने को लेकर सरायगुंजा ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव व भूला ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र के समर्थकों व खंड विकास अधिकारी के बीच नोंक झोंक भी हुई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने मजबूती से अपनी बात को रखते हुए ग्रमप्रधानों की बात में सहमति जताते हुए स्थित को सामांय किया । ग्रामप्रधानों ने सदन में पूर्तिनिरीक्षक सुधांशू त्रिपाठी की अनुपस्थित पर निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग की। कहा कि उनकी मनमानी के कारण प्रत्येक माह कार्डधारकों की यूनिट में घटोत्तरी व बढ़ोत्तरी की जा रही है, जो कार्डधारकों के लिए समस्या बनी हुई है ।बीडीओ ने किसी तरह मामले को शांति कराया । सदन में पेयजल , सहित जिला स्तरीय अधिकारी व एक भी जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं थे । खरीफ फसली ऋण वितरण,बीज एवं खाद वितरण के बारे में सहायक विकास अधिकारी कृषि , प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के बारे में एडीओएसटी अच्छेलाल, मनरेगा की कार्य योजना के बारे में सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सिंह , पशुचिकित्सा अधिकारी डीके बंसल ने पशुओं में चल रहे टीकाकरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी सदन को दिया । चतुर्थ राज्य वित्त व चौदहवां वित्त से होने वाले विकास कार्यों के बारे में खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने जानकारी दिया । जिलापंचायत सदस्य दूधनाथ ने कहा कि जनता से चुने गये प्रधान तथाव क्षेत्रपंचायत सदस्यों का सदन में सदैव सम्मान किया जाना चाहिए । बैठक में दुर्गेश तिवारी , रणजीत सिंह , अरुण सिंह , संगमलाल मिश्र , इलियास , बेदप्रकाश त्रिपाठी आनन्द सेठ , काजू जायसवाल , चंचल सिंह , राजन सिंह , बंशराज , बिनोद यादव , दिनेश मिश्र , ब्रम्हदेव , कमलेश यादव , ध्रुव सिंह आदि लोग मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें