जौनपुर। मडियाहूं थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता गुलाबचंद्र को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और अधिवक्ता को धमकी देने पर अधिवक्ता गुलाबचंद व अन्य अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के पास सोमवार से धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
2 मार्च 2018 की शाम पत्नी को दवा दिलाने जा रहे अधिवक्ता पर कैलावर गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने जान से मारने की नियत े उन पर फाय रंग किया। जिससे वह घायल हो गए। उनका जिला चिकित्सालय में इलाज चला। अधिवक्ताओं का कहना है कि आरोपी मनीष, फौजदार व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। उल्टे अधिवक्ता को धमकी दी जा रही है और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है जिससे अधिवक्ता व उसका परिवार भयभीत है।