जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कालेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों की फीस अब कालेज ही जमा कर पाएंगे। उनके लागिंग से ही शुल्क जमा होगा। यह व्यवस्था बीएड सेमेस्टर परीक्षा में लागू की गई है।
पूर्वांचल विवि से संबद्ध 300 बीएड कालेजों में इसके पूर्व नामिनल रोल से परीक्षा शुल्क जमा होता था। इसके पूर्व नामिनल रोल से छात्रों का संख्या दी जाती थी। फीस जमा होने के बाद यदि सीट खाली रह जाती थी तो दूसरे छात्रों को बुलाकर प्रवेश ले लिया जाता था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस गड़बड़ी को पकड़ लिया है। अब छात्रों का नाम, पता, पिता और कालेज का पूरा ब्यौरा लेकर कालेज के लॉगिन से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। इससे मनमाने तरीके से प्रवेश पर रोक लगेगी। 18 अप्रैल तक परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भरा जाना है। बीएड सत्र 2017-19 संस्थागत बीएड एवं एमएड द्वितीय सेमेस्टर भूतपूर्व, 2016-18 बीएड व एमएड चतुर्थ सेमेस्टर, भूतपूर्व में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं कर वार्षिक परीक्षा बीबीए, बीसीए पाठक्रम के द्वितीय सेमेस्टर, षष्ठम सेमेस्टर परीक्षा शुल्क महाविद्यालय के लागिंग से जमा होगी।