सतहरिया। प्रदेश सरकार द्धारा प्रदत्त योजना काया कल्प अवार्ड के तहत बेहतर स्वास्थ्य व्ययवस्था के लिए पीएचसी मुंगराबादशाहपुर को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सोमवार को अस्पताल के स्वास्थ कर्मियों ने हर्ष जताया है। इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं व अस्पताल परिसर में स्वच्छता के लिए 76.6 अंक पाकर पीएचसी मुंगराबादशाहपुर को जिले में प्रथम स्थान मिला है। जबकि प्रदेश में 15वां स्थान मिलले के साथ ही दो लाख रुपए का पुरस्कार मिला है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीएचसी डा. आरपी सिंह ने बैठक के माध्यम से इसके लिए डिविजनल कंसल्टेंट डां तनवीर सिद्दीकी, डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट डॉ क्षितिज पाठक, रामराज मिश्रा सहित समस्त स्टाफ को सहयोग के लिए आभार जताया है।