जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परिसर में तैनात 28 वार्ड ब्वाय के ईपीएफ कटौती पर रोक लगा दी है। इससे कर्मचारियों में रोष है। वार्ड ब्वाय ने चीफ वार्डेन को पत्रक सौंप कर ईपीएफ कटौती बहाल करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर धरन-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विश्विवद्यालय परिसर स्थित हास्टल समेत अन्य विभागों में 28 वार्ड ब्वाय तैनात हैं। विश्वविद्यालय उनके वेतन से ईपीएफ काटता था। वार्ड ब्वाय के वेतन से जितनी ईपीएफ कटौती होती थी उनता ही पैसा विश्वविद्यालय अपनी तरफ से उनके खाते में जमा करता था। वार्ड ब्वाय का आरोप है कि फरवरी 2017 से उनकी ईपीएफ कटौती बंद कर दी गई है। वार्डेन को पत्र देकर ईपीएफ कटौती बहाल कराए जाने की मांग की है। जो वार्ड ब्वाय पहले से तैनात है उनका ईपीएफ कुछ अधिक कटता है। जो नए हैं उनकी कटौती कम होती है। वार्ड ब्वाय विमला, पूनम, मुकेश गुप्त का कहना का कहना है कि ईपीएफ कटौती बंद करके हमारे साथ अन्याय किया जा रहा है। वार्डे के साथ अन्य अधिकारियों को पत्र देकर कटौती को बहाल किए जाने की मांग की गई है। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो हम सभी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।