जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के चुनाव में अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया। अरविंद शुक्ला लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुन लिए गए। रविवार को करंजाकला विकास खंड के जनता जनार्दन इंटर कालेज जासोपुर चकिया में चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव और संतोष सिंह की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
सुबह आठ बजे नामांकन किया गया। जिले भर से आए बड़ी संख्या में शिक्षकों की मौजूदगी में नामांकन के आखिरी समय 11 बजे तक अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए सिर्फ एक-एक ही नामांकन दाखिल हो सके थे। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की तो यहां मौजूद शिक्षकों ने अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को फूल माला से लाद दिया। अरिविंद शुक्ला अध्यक्ष, लालसाहब यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविचंद्र यादव मंत्री, रामदुलार यादव जिला कोषाध्यक्ष और विरेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की किसी भी समस्या के समधान के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष को तैयार रहेंगे। उनके मान सम्मान पर कहीं से आंच नहीं आने दी जाएगी। संचालन प्रशांत मिश्र ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार, आलोक कुमार रघुवंशी, कमलेश सिंह, साजेश सिंह, उमेश मिश्रा, अनिल यादव, प्रमोद दुबे, दयाशंकर यादव, सुनील यादव, दिनेश गुप्ता, दीपमाला, कुमुदनी, भारती सिंह, डा. चंद्रजीत मौर्य, सत्यप्रकाश पांडेय, पद्माकर राय, संदीप सिंह आदि शिक्षक नेता मौजूद थे।