फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई कृत्य करेंगे नहीं ऐसा जिससे राष्ट्र की...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अपूर्वा भारती संस्था द्वारा शनिवार को इंग्लिश क्लब भारती नगर के प्रांगण में पूर्व अध्यक्ष स्व.त्रिभुवननाथ सिंह की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपने -अपने कविताओं को सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी।साथ ही टीडी पीजी कालेज के प्राचार्य डा.विनोद सिंह, शिक्षा विद डा.आशुतोष उपाध्याय,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका दिनेश टंडन, डा.आरएन सिंह व आईजी स्टांप त्रिवेणी सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा.विनोद सिंह के साहित्यिक उद्बोधन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।संस्थापक सदस्य डा.हरि प्रसाद त्रिपाठी किसलय ने सरस्वाती बंदना प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डा.रुची चतुर्वेदी आगरा ने कभी अनसूनी सी कोई धुन बजेगी मेरे गीत भी याद आने लगेंगे, कभी गम लिए सर दीवारों पर रख दो तो पत्थ भी गजलें सुुनाने लगेंगे सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। अजय अजाम औरैया इटावा ने काश्मीर का जर्रा-जर्रा बंदेमातरम बोलेगा कारतूस का छर्रा -छर्रा बंदे मातरम बोलेगा, जिस दिन भारत मां के बेटे अपने पर आ जाएंगे इस मिट्टी का दर्रा-दर्रा बंदे मातरम बोलेगा सुनाकर लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना जागृत किया। नीरज पांडेय ने शासन व जनमानस में जब-जब दूरी हो जाती है, इंकलाब लिखना तब मेरी मजबूरी हो जाती है सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मीरा तिवारी प्रतापगढ़ ने बड़ा बनना है तो अपना बड़ा किरदार लिख लेना, गमों में गैरे के खुद को हकदार लिख लेना और प्रियंका राय लखनऊ ने कोई कृत्य करेंगे नहीं ऐसा जिससे राष्ट्र की निंदा हो कटुता को पनफने देंगे नहीं जिससे भारत शर्मिंदा हो सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। इसी क्रम में साक्षी तिवारी प्रतापगढ़, मधुप श्रीवास्तव, लालजी यादव सारनाथ, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, आलोक शास्त्री और डा.पीसी विश्वकर्मा ने भी अपनी-अपनी रचनाएं सुनाई। अध्यक्ष डा.एके सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर नंदलाल मौर्य, फूलचंद तिवारी, ओमप्रकाश दूबे, दिनेश शर्मा, कमलाशंकर यादव, हरिनाथ शुक्ल, रामाशीष पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें