जौनपुर। पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र केके भगत ने शनिवार को प्रधान डाकघर में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को शीघ्र ही पासपोर्ट सेवा केंद्र से सुविधाएं शुरू कर दी जाएगी। जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने में काफी सुविधा मिलेगी। बार-बार पासपोर्ट के लिए उन्हें लखनऊ और वाराणसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण करने के बाद पोस्टमास्टर जनरल ने प्रधान डाकघर परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छता के लिए सभी को जागरूक किया। इस मौके पर गौरीशंकर सिंह, संकटा प्रसाद राय, वीके शर्मा, एपी गोस्वामी, श्रीकांत पाल, आरके मिश्र, हरिशंकर, प्रकाश गुप्त, दिनेश द्विवेदी, विक्रांत सिंह, मोहम्मद सली, कमलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।