फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक और अभिभावक बने रोलमाडल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत के विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि बच्चों को हिदायत तथा दंड देने से बेहतर है कि शिक्षक एवं अभिभावक स्वयं उनके लिए रोल माडल बनें। शिक्षक और अभिभावक ग्राम पंचायत शिक्षा समितियों के साथ तालमेल बनाकर नए सत्र में शिक्षा का बेहतर वातावरण बना सकते हैं। कहा कि आज गुणवत्ता परक शिक्षा की चिंता सबको सता रही है। शिक्षा में आई गिरावट को पुन: पटरी पर लाने के लिए यदि गुरु, शिष्य और अभिभावक कटिबद्ध हो जाएं तो परिषदीय विद्यालय एक बार फिर अपना खोया गौरव प्राप्त कर लेगा। वह प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान, नामांकन मेला और शैक्षिक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित, समृद्ध एवं समुन्नत बनाने के लिए सरकार परिषदीय विद्यालयों को उत्तम सुविधाएँ प्रदान कर रही है। समय पालन स्वयं अनुशासन की सीढ़ी है। यदि गुरु इसका पालन करता है तो शिष्य अनुगामी बनेगा। बच्चे को केवल डिग्री वाली शिक्षा नहीं अपितु नैतिकता और संस्कार युक्त शिक्षा पर बल देना चाहिए। बीईओ बसंत शुक्ल ने कहा समाज में हो रहे नए परिवर्तनों को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षक पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेल से बच्चों में शिक्षा की ललक पैदा कर सकते हैं। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। न्याय पंचायत समन्वयक अरविंद सिंह ने आभार जताया। अध्यक्षता ध्रुव कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार प्राप्त मंजू सिंह ग्राम प्रधान बेहड़ा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चौहार्या सिंह, अंगद सिंह, नीलम सिंह, लालचंद, पंकज सिंह, अतुल सिंह, सुशील सिंह, इंद्रसेन सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आनंद सिंह, अरविंद सिंह, करिया सिंह, प्रियंका, हौशिला निषाद, नवीन सिंह प्रधान, सौम्या, संजू सिंह, शिखा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें