नेवढ़िया। विकास खंड रामनगर के नोकरा गांव में लोहिया आवास के पात्रों ने आवास के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव का चयन 2015 - 16 में समग्र ग्राम डा. राम मनोहर लोहिया के रूप में हुआ। जिसमें लोहिया आवास के लिए 61 लाभार्थियों का चयन किया गया है। लेकिन चयन होने के उपरांत लोहिया आवास के मानक को दरकिनार कर आवास बनाया दिया। लेकिन प्रत्येक लाभार्थियों को जो सोलर लाइट, व आवास में लगाने के लिए पंखा मिलता है, वह 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं मिल पाया। जिसे लेकर लाभार्थी आए दिन ब्लॉक मुख्यालय से लेकर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से गुहार लगा रहे हैं। लाभार्थियों ने जब सेक्रेटरी इंद्रजीत पाल से इस बाबत जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि सत्र समाप्त हो चुका है। अब आप लोगों को यह सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। इससे नाराज नोकरा गांव के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर धांधली का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वालों में सुनीता, अनिता देवी, गीता देवी, सीमा देवी, विष्णु दुबे, जमुना, सरिता देवी, अमरावती देवी मौजूद रही।