फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों पर कर दिया गया 17

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रामपुर ब्लॉक के मलेथू गांव में 74 शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं 178 शौचालयों का निर्माण कागजों पर दिखा कर पैसा निकाल लिए गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिस पर बीडीओ ने जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद संबन्धित सेक्रेटरी व प्रधान को फटकार लगाते हुए शीघ्र कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मलेथू गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए 320 शौचालय का निर्माण किया जाना था। इसके लिए 38 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत भी हुआ । लेकिन प्रधान व तत्कालीन सेक्रेटरी रहे राजेश सिंह के मिलीभगत के चलते सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना पर पानी फिर गया। हालत यह रही 68 शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि 74 शौचालय का निर्माण अभी भी पूरा नहीं हो पाया। वहीं 178 शौचालय का तो कागजों पर ही निर्माण दिखाकर 38 लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। गांव के सीताराम यादव, गोपाल विश्वकर्मा, श्याम मुरारी, पनन्नालाल, उमाशंकर, हीरालाल, संकठा प्रसाद, आदि का आरोप है कि जो शौचालय हम लोग अपने निजी पैसे से बनवाये हैं। उसे भी ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी निधि से बनाना दिखाकर पैसा निकाल लिया गया है। वहीं गाव के श्याम सुंदर, रामधनी, अमृतलाल, हीरालाल, बिरेंदर गिरी, विनोद गिरी, गुलाबचंद बनवासी, रमेश चंद्र यादव, आदि लोगों का आरोप है कि हमारा शौचालय आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान से बार बार की जाती है। लेकिन प्रधान द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। वहीं खंड विकास अधिकारी राम दरस चौधरी ने बताया शिकायत सही मिली है। सम्बन्धित सेक्रेटरी व प्रधान को शीघ्र शौचालयों का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें