फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव रैली निकालकर जगाया शिक्षा का अलख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न विद्यालयों से अध्यापकों और छात्रों ने रैलियां निकालीं और गांवों में जाकर लोगों से कहा कि वे बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। शिक्षित समाज ही बेहतर होता है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय काजीपुर के बच्चों द्वारा रैली निकालकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश यादव, प्रधानाध्यापिका फातिमा फारूकी, नीलम सिंह, अशोक कुमार यादव, त्रिभुवन यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। थानागद्दी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भदवार परिसर से स्कूल चलो रैली की शुरुआत हुई, जिसमें न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों ने हिस्सा लिया। रैली को एबीएसए बसंत शुक्ल और गोबरा ग्राम प्रधान इंद्रावती देवी ने हरी झंडी दिखाई। बरैछा बीर, गोबरा, बरामनपुर, परसदीपुर, रतनूपुर ,भीतरी ,गोपालपुर गांवों में जाकर लोगों स दाखिले की अपील की। संजय सिंह, सुशील सिंह, अतुल सिंह, पंकज सिंह, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे। मुंगराबादशाहपुर के कबीरपुर प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के बच्चों ने प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र मिश्रा तथा राम लखन यादव के नेतृत्व में रैली निकाली। अवधेश पाल, मनोज जायसवाल, संजय मौर्या, शिवाकांत, अंकिता श्रीवास्तव, हितकर पांडेय, सावित्री तिवारी, प्रिया जायसवाल, चिंता देवी, कुसुम देवी, जयेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें