फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यको के उत्थान के लिए चल रही है सौ से अधिक योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को विशेष शिक्षा देने के लिए 100 स्कूल नवोदय जैसे विद्यालय खोले जाएंगे। सिलाई, कढ़ाई सिखाकर लड़कियों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। बीए पास लड़कियों की शादी के बाद शगुन योजना के तहत 51 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह बात राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गैरुल हसन रिजवी ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए सौ से अधिक योजनाएं चला रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के लिए स्कूल खोजने की योजना चल रही है, जिसके लिए शहर का चयन शुरू हो गया है। अल्पसंख्यकों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री ने 508 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। आनलाइन शिकायत और निस्तारण करने की सुविधा से न्याय तेजी से मिल रहा है। शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर भी चालू किया गया है। इसके पूर्व वे नवाब इफ्तेखार अहमद हाशमी के आवास पर अल्पसंख्यक समाज के साथ विचार-विमर्श किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, सलमान अब्बास, शहनशाह हुसैन रिजवी, सैफ , नवाब रूशी मनीष सेठी, राम कृष्ण बिंद बाबाजी , शाहिद मेहदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें