फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के स्कूलों में संचालित वाहनों की गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग द्वारा रविवार को बीआरपी कालेज के मैदान पर नगरीय क्षेत्र के स्कूलों में संचालित बसों की जांच की। इस दौरान कुल 78 स्कूली बसों की जांच की गई। जिसमें से 29 बसों में छोटी-छोटी कमियां पायी गई। साथ ही एक सप्ताह के अंदर कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।वहीं दो वाहन पीले रंग में पूरी तरह नही रंगी थी। जिसे पीले रंग से पूरा रंगवाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र में संचालित सभी विद्यालयों के बसों की जांच की। इस दौरान बसों का रंग, नंबर प्लेट, परावर्ती टेप, साइड मिरर, फस्ट एड बाक्स, अग्निशमन यंत्र, बच्चों के बैठने की सीट, बैग रखने का स्थान, इमरजेंसी गेट, प्रेशर हार्न, खिड़की पर क्षैतिज गिल एवं जाली, स्कूली बसों पर स्कूल का नाम एवं मोबाइल नंबर, बच्चों को उतरने के लिए फुट बोर्ड, ब्रेक, क्लच, प्रदूषण आदि के साथ-साथ समस्त प्रपत्रों की जांच की गई। स्पीड गवर्नर किसी भी बस में नहीं लगा पाया गया। जिसको लगवाने और एक सप्ताह में कमियों को ठीक कराने का निर्देश संबंधित स्कूलों को दिया गया।साथ ही स्कूली बसों के चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि जिन स्कूली वाहनों का निरीक्षण नहीं हुआ है । वे स्कूल 15 अप्रैल को बीआरपी कालेज के मैदान में अपने स्कूली वाहनों को भेजकर जांच करा लें। ऐसा नहीं करने वाले के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एआरए केसरी नंदन, यात्री व मालकर अधिकारी मानवेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक राकेश श्रीवास्तव, जय सिंह, प्रवर्तन सिपाही बीएन सिंह, गुंजन तिवारी, राजेश कुमार, अरूण सिंह, कनिष्ठ सहायक मधुकर, प्रदीप श्रीवास्तव व रोडवेज के जूनियर फोरमैन छविराज, प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें