फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी बेस्ट स्टूडेंट, प्रिया बनी मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्रों ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2018 का आयोजन किया। जिसमें रोशनी बेस्ट स्टूडेंट, प्रिया मिस फेयरवेल अवार्ड से सम्मानित की गई। एमबीए के छात्रों ने फार्मेसी सभागार में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का आयोजन किया। जिसमें सांग-डांस, क्विज, कंपटीशन वॉल्यूम, मार्बल, ग्रूप डिस्कशन प्रतियोगिताओं हुई। जूनियर सीनियर छात्रों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। डांस में प्रभात पांडे, संदीप यादव, पारूल, प्रिया ने सब को झूमने पर मजबूर किया। इंद्रजीत, आंचल श्रीवास्तव के गानों पर लोग अपने को गुनगुनाने से रोक नहीं पाए। शिक्षकों और छात्रों की कमेटी द्वारा जजमेंट किया गया। जिसमें स्टूडेंट ऑफ इयर की विजेता व बेस्ट स्टूडेंट रोशनी गौतम को चुना गया। निलेश गुप्ता को मिस्टर फेयरवेल, प्रिया सिंह को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। बेस्ट इंटरटेनमेंट में प्रिंस सिंह, बेस्ट कपल विकास त्रिपाठी और रत्ना जायसवाल रही। विजेता छात्रों को डॉ मुराद अली, देवेश सिंह ने सम्मानित किया। संचालन कृष्णा चंद्र, पारुल पांडे, प्रिया सिंह, दिनेश सिंह, अंकित सिंह, विपिन यादव ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर परमेंद्र सिंह, राजेश कुमार, दिवाकर सौरभ, कुशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें