डोभी। थाने से बाइक रिलीज कराने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा वीडियो बनाने पर एसआई द्वारा विरोध करने पर नोकझोंक हो गई। इसी दौरान एसआई ने भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता की बाइक चंदवक थाने में बंद थी। जिसका रिलीज आर्डर न्यायालय से कराकर थाने आया। जब गाड़ी रिलीज हो गई तो जाते समय वीडियो बनाने लगा। उसी वक्त वहां मौजूद एसआई मोहम्मद हाशिक ने वीडियो बनाने का विरोध किया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और दोनों के बीच नोकझोक हो गई। काफी नोकझोंक के साथ एसआई मोहम्मद हाशिक ने थप्पड़ चला दिया। सूचना होने पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कहासुनी करने लगे। जिसकी सूचना पर सीओ केराकत दिग्विजय सिंह, कोतवाल शशिभूषण राय थाने पर पहुंचकर किसी तरह से समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।