ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव में शुक्रवार को सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। पुजारी संजय यादव ने हवन कुंड से उठ रही आग की लौ के बीच बैठकर चमत्कार दिखाया। यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी संजय यादव ने कहा कि यह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित पूजा है। इसे श्रद्धा भाव से करने मात्श्र से संपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति होती है। मानव को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस यज्ञ में शामिल होने मात्र से कई तीर्थो के बराबर फल मिल जाता है। पुजारी के द्वारा हवन कुन्ड में किए गये चमत्कार को देख लोग दंग रह गये। कुंड से उठ रही लौ के बीच खड़े होना, बैठना और कुछ पुष्प रखकर सर के बल कुंड के बीच उल्टा खड़ा होना देख श्रद्धालु आस्था का जयकार करने लगे। यज्ञ में लालता प्रसाद यादव, बृजेश यादव, राजेश, रमेश, जियालाल, कैलाश, प्रह्लाद, धिरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।