फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की ओर से अभियान चलाकर महिला महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। सुरक्षा सप्ताह के दौरान 182 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी यात्रियों को दी गई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ के निर्देश पर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के वर्तमान पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सहायक उप निरीक्षक सुग्रीम सिंह, आरक्षी पंकज कुमार मिश्र, राजेंद्र जोशी, सुजीत कुमार यादव, अब्दुल कयूम, रवींद्र नाथ सिंह आदि ने सवारी गाड़ियों के महिला कोच, दिव्यांग कोच, सर्कुलेटिग एरिया, महिला प्रतीक्षालय, पूछताछ केंद्र आदि जगहों पर प्रचार प्रसार कर जागरूकता किया। यात्रियों को 182 नंबर हेल्प लाइन के फायदों को बताया गया। निर्भीक होकर अपनी यात्रा सकुशल पूर्ण करने को कहा। स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें