अति पिछड़ा अति दलित को आरक्षण का अधिकार दिलाने के लिए कादीपुर में गुरूवार को सभा आयोजित की गई। जिसे संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिलीप चौहान ने कहा कि अपने अधिकार के लिए दलित और पिछड़ों को लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि देश बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। प्रो. शिवराम सिंह ने कहा कि जो समाज संगठित नहीं होता है। उसका राजनीतिक विकास नहीं हो सकता। प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान ने कहा कि किसान, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए अपनी पार्टी काम करती है। उनके अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे। सभा को संयोजक अनिल चौहान एडवोकेट, रामपटल चौहान, दुर्गेश चौहान, छोटेलाल चौहान, अमित चौहान, सुनील चौहान आदि ने संबोधित किया। राजेश चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।