फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के सन फ्लावर राज इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए जमकर धमाल मचाया। नन्हें-मुन्ने बच्चे जब मंच पर उतरे तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रिंसी, मुस्कान, साधना, खुशबू, काजल, संजना, प्राची, आरती, सोनम, साक्षी, अंजलि, खुशी, श्वेता, अंकिता व स्मृता ने धार्मिक, सामाजिक, कुरीतियों पर आधारित नाटक, सेफ वाटर नाटक, कव्वाली, देश भक्ति गीत, होली गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में देश के नौनिहालों को उच्च शिक्षा से मंडित कराना ही सार्थक कदम होगा। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन शिव गोविंद साहू व पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि तथा जिला महासचिव संतोष यादव ने संस्था व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन अर्पित शुक्ला व कोरियोग्राफर सुजीत कुमार ने किया। अध्यक्षता गायत्री शक्ति पीठ के आचार्य गुलाब ने किया। प्रधानाचार्य अनिल शुक्ला व सह डारेक्टर पूनम शुक्ला ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डा. धरम सिंह, मंजीत कौर, डा. अनिल तिवारी, राजन सिंह, मिथिलेश कुमार, दयाशंकर पांडेय, सीताराम पटेल, राकेश सिंह, रमेश मिश्रा आदर्श तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें