फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में खाली स्थानों व सड़कों के किनारे फेके जा रहे कचरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। नगरपंचायत में पर्याप्त कूड़ेदान नहीं रखे गए हैं। कूड़ा निस्तारण की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे जगह-जगह कचरा बिखरा हुआ है। खाली प्लाट, सड़कों के किनारे कचरा डंप किया जा रहा है, जिसके चलते दुर्गंध से लोगों को जीना मुहाल हो गया है।
बदलापुर नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। इन वार्डों से प्रति दिन सात मीट्रिक टन कचरा निकलता है। वार्डों में मात्र 23 कूड़ेदान रखे गए हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं। सफाई कर्मी तैनात हैं लेकिन झाड़ू लगाते दिखते नहीं हैं। कचरा निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कूड़ा आबादी के बीच खाली स्थानों व सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। वार्ड नंबर सात के सभासद विनोद शर्मा , वार्ड नंबर 13 के सभासद मुहम्मद नईम , वार्ड संख्या नौ के सभासद प्रिंसी विश्वकर्मा , वार्ड नंबर आठ के सभासद हरिश्चंद्र विश्वकर्मा व वार्ड नबर 12 के सभासद लक्ष्मीनारायण पांडेय ने कहा कि कई बार वार्डों में कूड़ादान रखने व कचरा निस्तारण की मांग की गई थी लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा निस्तारण करने के लिए जमीन की उपलब्धता कराने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है । जमीन उपलब्ध होते ही कचरा निस्तारण की व्यवस्था कराई जाएगी। शीघ्र ही वार्डो में 40 और कंटेनर रखवाया जाएगा।- कृष्णचंद, प्रभारी ईओ, नगर पंचायत बदलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें