जौनपुर। जापानी इंसेफ्लाइटिस व एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम पर नियंत्रण के लिए संचारी रोग पखवाड़ा एवं विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को की गई। जिले में 16 अप्रैल तक दोनों बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
जिला महिला अस्पताल में विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने जेई का टीका लगाकर किया । जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसकी समीक्षा कर रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष जिला चिकित्सालय डा. एसके पाडेय, डा. आरएस सरोज महिला चिकित्सालय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर वार्न डा. एके शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, डा. एस के यादव मौैजूद रहे। सीएचसी केराकत में मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी और सीएमओ ओपी सिंह ने पखवाड़े की शुरुआत की। मुख्यचिकित्साधिकारी ने रविवार को रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज संचारी रोग नियंत्रण के टीकाकरण के तैयारी की समीक्षा की। करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। बदलापुर के पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को 34 बच्चों का टीकाकरण किया गया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। राजेश दुबे, विनोद शर्मा, सुरेश चौहान , साहबलाल ,जय सिंह, हर्षित शुक्ल, रीना यादव, शशि पाण्डेय, माया, सुमन आदि उपस्थित रही। मडियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का उद्घाटन विधायक डा. लीना तिवारी ने किया। सीएचसी मछलीशहर से जागरुकता रैली निकाली गई।