फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधवाबाजार-भटहर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। मीरगंज को मछलीशहर को जोड़ने वाली बंधवा बाजार से भटहर के बीच की सड़क का काम एक साल बाद शुरू हो गया है। ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी फैलाकर छोड़ दी था। इस सड़क को फरवरी 2017 तक पूरा करना था। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण सड़क का काम पूरा नहीं हो सका। अब हर हाल में काम इसी माह पूरा कर लेना है।
विज्ञापन

बंधवा बाजार से भटहर की दूरी 5.1 किमी है। इस सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2.51 करोड रुपये में करना था। सड़क का निर्माण कार्य आठ फरवरी 2017 तक पूरा करना था। ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी फैलाकर काम रोक दिया। इसकी खबर अमर उजाला ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित की। आखिर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने ठेकेदार को काली सूची में डालकर दूसरे ठेकेदार से काम शुरू कराया है। सड़क बंधवा बाजार की तरफ से डामल लेपन का काम शुरू हो चुका है। सड़क लगभग एक किमी तक का काम भी पूरा हो चुका है। बंधवाबाजार में कट स्टोन बिछाया जाना है। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से मीरगंज से मछलीशहर जाना आसान हो जाएगा। अब तक लोग गोधना तिराहा से होते हुए मछलीशहर जाते थे। ठेकेदार शिव कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल तक सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें