फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकलन केंद्र पर नहीं पहुंची परीक्षा की उतर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। मियांचक स्थित एक कालेज की उत्तर पुस्तिकाएं शनिवार को परीक्षा खत्म होने के बाद संकलन केंद्र पर जमा नहीं की गई। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संकलन केंद्र के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई थीं लेकिन रास्ते में गिर गईं। अगले दिन उन्हें जमा कराया गया।
विज्ञापन

श्रीइंद्रमणि महाविद्यालय म ें शनिवार को बीए द्वितीय वर्ष शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इस केंद्र की कापियां मड़ियाहूं पीजी कालेज संकलन केंद्र जमा की जा रही हैं। परीक्षा खत्म हो गई लेकिन कालेज प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पर जमा नहीं कराया तो उसकी छानबीन होने लगी। कालेज द्वारा बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर जमा करने बाइक से लेकर जाते समय रास्ते में गिर गई। घंटों खोजबीन के बाद कापी का पता नहीं चला। रविवार को दूसरे दिन उत्तर पुस्तिकाएं सुबह आठ बजे मिलीं। महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे भन्नौर डिग्री कालेज के सामने उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल गिरा मिला। किसी ने उसे गांव के एक इण्टर कालेज में उठा कर दे दिया था। फोन आने के मौके पर जाकर कापी का बंडल ले आया। उसे पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जमा किया जाएगा। संकलन केंद्र के प्रभारी और पीजी कालेज मड़ियाहूं के प्राचार्य डा. एसके सिंह ने बताया कि गोरखपुर अवकाश पर हूं। कापी गायब होने की सूचना है। संकुलन प्रभारी हौसिला प्रसाद को उत्तर पुस्तिका जमा न करने का निर्देश दे दिया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कापी गायब होने की सूचना मिली है। देर रात तक कापियां नहीं मिली थीं। कापी गायब होने की एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रबंधक को कहा गया है। पुलिस ने किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें