फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन शेड नहीं लगने से धूप में बैठने को विवश हैं यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर एक पर धूप में बैठकर यात्री ट्रेन पकडने को विवश हो रहे हैं। इस पर लगे टीन शेड को बदलने के लिए रेलवे विभाग द्वारा एक माह पहले ही उखाड़ लिया गया था। लेकिन अभी तक इस प्लेट फार्म पर पुन: शेड लगाने का कार्य नहीं किया गया है। जिससे यात्रियों को
विज्ञापन

दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
वाराणसी -प्रतापगढ रेलवे रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन ए श्रेणी दर्जा प्राप्त स्टेशन है । इस स्टेशन की वार्षिक इनकम लगभग 20 करोड है। ए श्रेणी का स्टेशन होने के बाद भी यात्री सुविधाओं का टोटा है। उधर रेलवे कमिश्नर सेफ्टी के जंघई आगमन की आहट पर इंजीनियरिंग विभाग ने स्टेशन को सजाना शुरु कर दिया है। इसी के तहत प्लेट फार्म नम्बर एक पर लगे शेड को उखाड़ दिया गया है। शेड को उखाड़े हुए लगभग एक माह का समय बीत गया है। अभी तक उक्त प्लेट फार्म पर नया शेड नहीं लगाया गया है। जबकि स्टेशन पर लगभग डेढ दर्जन ट्रेनों का स्टापेज है। यहां लोग इलाहाबाद, वाराणसी, प्रतापगढ, लखनऊ व जौनपुर की ओर जाने के लिए ट्रेनो की अदला बदली भी करते हैं। जिससे यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे रुकना पड़ता है। हालत यह है कि शेड नहीं लगने से यात्री प्लेट फार्म पर धूप में बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ता है। जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


प्लेट फार्म नंबर एक पर उखाड़े गए शेड के स्थान पर दो दिन के अंदर शेड लगा दिया जाएगा। हरिश यादव, आईओडब्ल्यू प्रतापगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें