जौनपुर। पंजाब नेशल बैंक (पीएनबी) की नगर कोतवाली शाखा में शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे शार्टसर्किट से आग लग गई। अवकाश का दिन होने के नाते बैंक बंद था। धुआं निकलता देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया भीड़ जमा हो गई। बैंक का ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया और दमकल की तीन गाडिय़ों की मदद से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
बैंक में लगे कंप्यूटर, फर्नीचर, टेलीफोन, अभिलेख समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। हालांकि बैंक के लाकर को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में करीब छह लाख से अधिक की क्षति हुई है। शुक्रवार को बैंकों में गुड फ्राइडे का अवकाश था। पीएनबी की कोतवाली शाखा दूसरी मंजिल पर है। दिन में करीब 10 बजे खिड़की से तेज धुआं उठता देख सामने के दुकानदारों ने शोर मचाया। आस पास के लोगों ने की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना की खबर पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन बैंक के मुख्य गेट में ताला बंद होने के कारण अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने में असहाय थे। बैंक गेट में लगा ताला तोड़ दिया गया और इस इलाके की बिजली की सप्लाई बंद करा दी गई। फिर पानी की बौछार फायर ब्रिगेड से अंदर तक पहुंचने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर बैंक शाखा प्रबंधक एके राय समेत अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बैंक की तिजोरी सुरक्षित बंच गई वहां तक आग की लपट नहीं पहुंच सकी थी जिससे बैंक कमरच़चारियों ने राहत की सांस ली। सभी कंप्यूटर, प्रिंटर, टेलीफोन, फर्नीचर, एसी, कूलर, नोट गिनने की मशीन समेत बैंक के अभिलेख भी जलकर नष्ट हो गए। शाखा प्रबंधक एके राय का कहना है कि करीब छह लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।