फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में 16 अप्रैल तक चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मच्छर जनित जापानी इंसेफ्लाइटिस और एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम आदि बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। इन बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई गई। दो से 16 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली निकाली जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डा रफीक ने बताया कि यह मच्छर जनित रोग है। मच्छर के अलावा सुअर से भी यह बीमारी फैलती है। गांवों और कस्बे में साफ सफाई करने झाड़ झंखाड़ को साफ करने तथा नाली में जल निकासी व्यवस्था करने पर बल दिया गया। गांव में भी फॉगिंग मशीन से छिड़काव करने की व्यवस्था बनाने की हिदायत तहसीलदार संतोष सोनकर ने ब्लाक के सभी ग्राम प्रधानों को दी। शिक्षा विभाग के माध्यम से जन जागरूकता रैली निकालकर रोग से बचाव की जानकारी लोगों को देने की योजना बनाई गई। इस कार्यक्रम में शिक्षा, कृषि, बाल विकास, ग्राम विकास, पशुधन विभाग, जलनिगम, सिचाई, नगरीय निकाय समेत 14 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 22 जिलों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें