फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई से जौनपुर के बीच एजे निरस्त, कई रही विलंब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। एजे पैसेंजर जंघई से जौनपुर के बीच में निरस्त कर दी गई। उसे जंघई से ही वापस प्रयाग भेज दिया गया। इसके अलावा कई ट्रेनें विलंब से आईं।
बुधवार को पंजाब मेल 12 घंटे व सारनाथ एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रही। सात घंटे देर से चल रही प्रयाग से जौनपुर जाने वाली ऐजे पैसेंजर को जंघई से ही वापस प्रयाग भेज दिया गया। जरौना, कटवार, बरसठी, मडियाहूं, बारीगांव, नेवादा, कजगांव, जफराबाद, जौनपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों को जंघई में ही ट्रेन छोड़नी पड़ी। वहीं शाम को इन स्टेशन के लिए यह ट्रेन निरस्त रही। इसी तरह 15159 छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 10 घंटा, 15160 दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 5 घंटा, 11071 कुर्ला वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस 2 घण्टा, 14257 वाराणसी नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 4 घंटा, 14220 लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी 3 घंटा व वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी दो घंटा देरी से चल रही है। 13006 अमृतसर से हाबडा पंजाब मेल लगभग 12 घंटे देरी से चल रही है। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने बताया कि प्रयाग से जौनपुर पैसेंजर के ज्यादा देरी से चलने के कारण शाम को जौनपुर प्रयाग पैसेंजर बनाकर जंघई से वापस भेज दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें