फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा फूट डालो और शासन करो की नीति पर कर रही काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मडियाहूं। अपना दल (ब) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल ने कहा कि भाजपा फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। वह मंगलवार को क्षेत्र के शेखूपुर कस्बा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क परिसर में किसान बचाओ भ्रष्टाचार मिटाओ महारैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कहा कि हमारे दल में परिवार वाद की जरा भी गुंजाइश नहीं होगी। कहा कि आगामी स्नातक एमएलसी व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठन की मजबूती के लिए काम करने की जरूरत है। शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों में दल का कलेवर मजबूती से दिखेगा। उन्होंने प्रदेश, मंडल और जिला इकाई के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव डॉ मनोज शुक्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंद्रजीत पटेल एवं प्रदेश महासचिव डा. अरुण कुमार द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता मीडिया प्रभारी कुल भूषण शुक्ला ने दल के सदस्यता अभियान पर बल दिया। इस दौरान किसानों के मसीहा रहे इंजीनियर बलिहारी पटेल की पुत्रवधू सुमन पटेल व उनकी पुत्री सरोज सिंह पटेल को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए नारी श्री से सम्मानित किया गया। महारैली का संचालन प्रदेश महासचिव शिवनायक पटेल, युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण पटेल ने किया। इस अवसर पर अमरनाथ पटेल, अनिल पटेल, विनोद कुमार पटेल, महासचिव जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल, अनिरुद्ध पटेल, लालजी तिवारी, योगेंद्र पटेल, दिनेश पटेल, जयप्रकाश दूबे ,सुजीत पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें