फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रही महिला को सांड़ ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यादवनगर नई बस्ती में शनिवार की रात घर के बाहर सो रही महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। उसने इस तरह पटका कि महिला की मौत हो गई। हिंसक साड़ के हमले में पहले भी एक वृद्ध की मौत हो चुकी है जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर नई बस्ती निवासी राजबहादुर यादव की पत्नी जगपत्ती देवी (60) घर के बाहर सो रही थी। आधी रात को पहुंचे हिंसक सांड़ ने वह चारपाई उलट दी, जिस पर महिला सो रही थी। महिला उठकर भागने लगी तो सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचते तोसांड़ भाग गया। लोग महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। बिगड़ैल सांड़ के हमले में महिला की मौत कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व 28 अक्टूबर 2017 को अमरनाथ सिंह (60) निवासी जोगापुर थाना रामपुर को भी सांड़ ने मार डाला था। तीन दिन पहले यादवनगर निवासी शामा विश्वकर्मा पर सांड़ ने हमला कर दिया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कमर और पैर की हड्डी टूट गई है। वह अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। पिछले तीन महीने के अंतराल में छह से अधिक लोग इसी सांड़ के हमले में घायल हो चुके हैं। बिगड़ैल सांड़ से लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि रात में मवेशियों पर भी सांड़ हमला कर देता है। कई बार इसकी शिकायत पुलिस और तहसील प्रशासन से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें