सिकरारा। वासंतिक नवरात्र के समापन खाना पट्टी गांव स्थित अवधूत कुटी पर रविवार को कन्या पूजन का आयोजन किया गया। नौ कन्याओं तथा काल भैरव के प्रतीक बालक विधिवत पूजन किया गया।
कुटी के सेवक दीप राज ने बताया कि अघोर पंथ में प्रतिमाओं की स्थापना और उनका नदियों में विसर्जन वर्जित है। बनौरा आश्रम के पीठाधीश्वर भगवान प्रियदर्शी राम के निर्देशन में कुटी में बीती रात व्रती श्रद्धालुओं ने कालरात्रि और रविवार को अष्टमी व नवमी तिथि पर हवन किया। कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा देकर विदाई दी। रात में देवी जागरण किया गया। गुरु गीता का पाठ करके अघोर गुरु का आवाहन किया गया। भंडारे व भजन संध्या के साथ बासंतिक नवरात्र समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुषमा सिंह, जगदीश सिंह, मालती सिंह, दुष्यंत सिंह, धीरेंद्र सिंह, राम आसरे, राज कुमार पाल, इंद्रसेन सिंह, प्रवीण कुमार कमलापुरी,अलगू सिंह, जितेंद्र सिंह ने सहयोग किया।