जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-19 के बीएड और एमएड पाठ्यक्रम द्वितीय सेेमेस्टर भूतपूर्व एवं सत्र 2016-18 बीएड एवं एमएड पाठ्यक्रम चतुर्थ सेमेस्टर भूतपूर्व में अध्ययनरत छात्रों की वार्षिक परीक्षा, बीबीए, बीसीए के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर और छठे सेमेस्टर, भूतपूर्व और एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर भूतपूर्व परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 28 मार्च से 12 अप्रैल निर्धारित की गई है। आन लाइन जमा किए आवेदन का संत्यापन और संसोधन करने की तिथि 13 से 16 अप्रैल तय की गई है। कालेज की लागिंग से विवि के खाते में परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नियत की गई है। आन लाइन जमा किए आवेदन की हार्ड कापी और परीक्षा शुल्क की जमा रसीद विश्वविद्यालय में 20 से 23 अप्रैल तक जमा की जाएगी। परीक्षा की तिथि 24 अप्रैल को प्रस्तावित है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने दी।