फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव में पहले दिन 43.9 फीसद मतदान

विज्ञापन
बार का मतदान
विज्ञापन
जौनपुर। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में पहले दिन 43.9 फीसद अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कुल 4297 मतदाताओं में 1887 ने वोट दिया। शनिवार को भी मतदान होगा। बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए प्रदेश भर से 298 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 25 सदस्य चुने जाएंगे।शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर डीजीसी फौजदारी राकेश कुमार यादव एवं बार के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री अनिल सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सहयोग से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। पीएसी के जवान, कई थानों की पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से तैनात थी। 50 से अधिक संख्या में कुर्सियां लगाई गई थी। इससे एक बार में 50 से अधिक अधिवक्ता वोटिंग कर रहे थे। क्रमबद्ध मतदान के लिए 50 से 60 की संख्या में अधिवक्ताओं की टीम निरंतर देखरेख व संचालन कर रही थी। अधिवक्ताओं के प्रमाण पत्र चेक किए जा रहे थे। रिटर्निंग ऑफिसर ने अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट देने की अपील की। जिले के 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि निरंतर वकीलों के लिए संघर्ष करने वाले सशक्त एवं वकीलों की मांग पूरा कराने में सक्षम अधिवक्ता को बार काउंसिल का सदस्य बनाना आवश्यक है जिससे वकीलों की समस्याओं, उन पर अपराध व अत्याचार पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें