फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत(जौनपुर)। एंटी भू माफिया टास्क फोर्स द्वारा किये जा रहे दुव्यर्वहार से क्षुब्ध किसानों ने शुक्रवार को केराकत तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। साथ ही एसडीएम को 20सूत्रीय मांग पत्र सौपा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि किसानों को दो हजार रुपये पेंशन देने, मुफ्त बिजली देने, फसल लागत का डेढ़ गुना अधिक मूल्य देने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। अगर हमारी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करेंगे। अंत में किसानों ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए बामपंथ के नेता कानू सान्याल को श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर सूरज यादव, गया प्रसाद पाल, लालजी पाल, सीताराम, राजदेव यादव, दयाराम, हरिराम, मुन्ना लाल गोंड़, लालप्रकाश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें