क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय सुजानगंज के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख सुबाष चंद सरोज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कई मुद्दे को लेकर बैठक में हंगामा किया। और विकास कार्यों में धांधली रोकने की मांग की। सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी दोनों की मिलीभगत से ग्राम सभाओं की खुली बैठक गांव में न कराके सिर्फ कागज पर करा ली जाती है जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोई भी कार्य की जानकारी नहीं हो पाती। बैठक में पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। राशनकार्ड, शौचालय आदि पात्रों को न देकर अपात्रों को दिया जा रहा है। शिकायत करने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हो रही है। खंड विकास अधिकारी जयेश प्रताप सिंह ने कहा कि जो भी समस्याएं है उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में विभिन्न मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ब्लाक प्रमुख सुबाष चंद्र सरोज ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान सम्मान में कभी आच नहीं आने दूंगा। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश सिंह, जिलेदार दुबे, मन्नू सिंह, मंगला प्रसाद गिरि, रमेश, सुरेश, करतार आदि मौजूद रहे।