फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर लगाया खुद आवास का लाभ लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को एक पीड़ित ने प्रार्थना पत्र सौपा। जिसमें आरोप लगाया कि हमारे गांव के पूर्व प्रधान गांव के दो अपात्रों के नाम से आवास लेकर उसे अपनी जमीन में बनवाकर उपयोग कर रहे हैं। जबकि इस संबंध में दर्जनों प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। लेकिन दबाव में सही जांच नहीं की गई। अगर मुझे इस बार न्याय नहीं मिलता है तो मैं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊंगा। खजुरन गांव निवासी सियाकत अली ने अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व रमेश चंद्र मिश्र को प्रार्थना सौपा। जिसमें बताया कि हमारे गांव के पूर्व प्रधान प्रमोद शुक्ल मोनू ने तत्कालीन सेक्रेटरी संतोष दूबे की मिलीभगत से वित्तीय वर्ष 2015-16 में अपने यहां मजदूरी करने वाले विजय गुप्ता व धर्मू पुत्र कब्बर के नाम से दो आवास स्वीकृत करा लिया। जबकि दोनों अपात्र है। धन अवमुक्त होते ही पूर्व प्रधान ने आवास को अपनी जमीन में बनवाकर स्वत: उपयोग कर रहे है। जबकि पात्र होने के बावजूद हमें आज तक आवास नहीं मिला है। इस संबंध में दर्जनों प्रार्थना पत्र दिया गया। किंतु सही जांच नहीं की गई। अब मुझे धमकी भी दी जा रही है कि शांत पूर्वक बैठ जाओ नहीं तो अंजाम भी भुगतोगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें